April 19, 2025 6:21 pm

सोशल मीडिया :

खेती किसानी को दरकिनार कर लोकतंत्र के महापर्व पर भाग लेने ग्रामीणों में दिखा भारी उत्साह

खेती किसानी को दरकिनार कर लोकतंत्र के महापर्व पर भाग लेने ग्रामीणों में दिखा भारी उत्साह

 

#कोंडागांव /सच तक 24 न्यूज़,

 

लोग धान कटाई में व्यस्त रहे दूसरी और लोकतंत्र के महापर्व पर भाग भी लेना है ऐसी स्थिति में धान कटाई में जाने वाली महिलाएं एवं पुरुष समय निकालकर वोट देने बड़ी संख्या में पहुंचे। लोगों में भारी उत्साह दिखाई दिया मतदान का समय 3:00 बजे तक था लेकिन लोग टोकन लेने के पश्चात शाम तक मतदान केदो पर डटे रहे। खेत के मालिकों ने भी लोकतंत्र के महापर्व को ध्यान में रखते हुए मजदूरों को छूट दे रखी थी कि आज कुछ समय पहले ही चले जाएं तो एक दिन के लिए कोई दिक्कत नहीं है। इसी कारण लोग देर से मतदान केंद्रों में पहुंचे और तीन बजे से पूर्व टोकन ले रखे लोगों का शाम होते तक मतदान चल रहा था।

sachtak24
Author: sachtak24

Facebook
WhatsApp
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *