July 8, 2025 10:43 am

सोशल मीडिया :

6 अक्टूबर को प्रियंका गांधी कांकेर में प्रदेश के नगरी निकाय एवं पंचायती राज के महासम्मेलन को संबोधित करेंगी, मुख्यमंत्री बघेल प्रदेश प्रभारी शैलजा सहित कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

कांकेर (सच तक 24 न्यूज) कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर 6 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आ रही हैं. वे कांकेर के गोविंदपुर स्थित मैदान में नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में शामिल होंगी. उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व तमाम कांग्रेस के दिग्गज शामिल होंगे.

कार्यक्रम में 866 करोड़ रुपए के 518 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा. विधानसभा चुनाव से पूर्व उत्तर बस्तर के इलाके में प्रियंका गांधी की सभा बेहद अहम मानी जा रही है. कार्यक्रम की भव्यता देख लग रहा है कि इस कार्यक्रम में लाखों लोग शामिल होंगे। प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर कांग्रेस जनों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। 2023 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में अपनी सरकार को बनाए रखने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। राष्ट्रीय नेताओं के एक के बाद एक बड़े कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जगदलपुर के बाद कांकेर में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखकर लगता है की इस कार्यक्रम को बेहद सफल बनाने में कांग्रेस कोई कसर नहीं छोड़ेगी। कांकेर जिले के अलावा केशकाल एवं कोंडागांव तक इसका असर हो ऐसी कोशिश हो रही है। इस अवसर पर 866 करोड़ के 518 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन भी किया जाएगा। नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है।

sachtak24
Author: sachtak24

Facebook
WhatsApp
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Ias coaching and UPSC coaching

क्रिकेट लाइव स्कोर

बड़ी ख़बरें

Chief Editor